Motihari News: आस्था: जलबोझी को लेकर उमड़ा डाक बम का सैलाब
मोतिहारी, सितम्बर 24 -- Motihari News: सिकरहना। तेरस व अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सोमेश्वर नाथ अरेराज सहित विभिन्न शिवालयों में जल चढ़ाने को लेकर बुधवार को बेलवा घाट पर जलबोझी के लिए डाक बम का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से जलबोझी के लिए डाक बम का चलना शुरू हुआ वह देर रात तक जारी रहा। सुबह से शाम तक ढाका से बेलवा घाट तक सड़कें मानो वन वे हो गई थी। ट्रैक्टर सहित विभिन्न सवारियों से भक्ति गीतों पर नाचते, गाते व बोल बम का जयकारा लगाते हुए डाक बम जा रहे थे। केसरिया रंग के पहने परिधान व हाथों में केसरिया, पीले झंडा लिए डाक बम डिब्बा में जल लिए दौड़ रहे थे। यह भी पढ़ें- देर शाम पहुंचने लगा कांवरियों का जत्था, सेवा के लिए उमड़े शहरवासी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.