Motihari News: आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन
मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: संग्रामपुर। बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत खरीफ 2025-26 मौसम में आवेदन करने वाले किसानों के दस्तावेजों और फसलों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।इस संबंध में संग्रामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अधिकारियों और सत्यापनकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों के साक्ष्यों एवं अभिलेखों की गहन जांच की जाएगी। रैयत किसानों को व्यक्तिगत पहचान पत्र, फोटो, आवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र तथा संबंधित फसल की बुआई के स्व-घोषणा पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। वहीं, दूसरे की जमीन पर खेती करने वाले गैर रैयत किसानों को रकबा सहित फसल विवरण का घोषणा पत्र किसान सलाहकार या वार्ड सदस्य से प्रतिहस्ताक्षरित करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.