Motihari News: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए आगे आए पिपरा विधायक
मोतिहारी, अगस्त 12 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। पिपरा से भाजपा विधायक श्यामबाबू यादव ने क्षेत्र के गरीब व मेधावी बच्चों का भविष्य संवारने के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया है। विधायक ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होने के लिए तेतरिया प्रखंड के मधुआहावृत उच्च माध्यमिक विद्यालय के 101 छात्र-छात्राओं का फार्म भरवाने का बीड़ा उठाया है। विधायक ने बताया कि हिन्दुस्तान अखबार छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा करा रहा है। यह काफी सराहनीय कदम है। बताया कि पीपरा विधानसभा क्षेत्र के कमजोर बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए अपनी ओर से प्रयास किया है। ताकि परीक्षा में सफलता हासिल कर छात्र- छात्राएं क्षेत्र का नाम रोशन करें। वे हमेशा गरीब, दलित व कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा दिलाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.