Motihari News: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद को आगे आए विधायक
मोतिहारी, अगस्त 13 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र - छात्राओं की मदद के लिए ढाका विधायक फैसल रहमान आगे आये हैं । उन्होंने ऐसे छात्र-छात्राओं की मदद के लिए हाथ बढ़ाये हैं। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होनेवाले 101 बच्चों के लिए सहयोग राशि प्रदान की है। विधायक ने बताया कि इस कदम से उन बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आएगी जो राशि के अभाव में प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते है। हिन्दुस्तान ने बच्चों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म दिया है। विधायक चाहते हैं कि इस क्षेत्र में कोई मेडिकल कॉलेज खुले, ताकि मेडिकल की पढ़ाई के लिए क्षेत्र के बच्चों को कहीं दूर दराज नहीं जाना पड़े। यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान ओलंपियाड में जीजीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.