मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल ने पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में ऑपरेशन 'अमानत' के तहत एक यात्री का ट्रेन में शादी का कॉस्मेटिक सामान का छूटा बैग सुरक्षित बरामद कर उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया। 4 जुलाई को गाड़ी संख्या 05558 के स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शिकायतकर्ता का छूटा हुआ बैग सुरक्षित बरामद किया। बरामदगी के बाद शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी गई। इसकी पुष्टि आज आरपीएफ इंस्पेक्टर श्री चौधरी ने की. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता के भाई मोहम्मद रजा , निवासी मदारीपुर वार्ड संख्या 3 थाना बाजपट्टी जिला सीतामढ़ी निवासी आरपीएफ पोस्ट रक्सौल पहुंचे। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: किऊल स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोर गि...