मोतिहारी, अगस्त 20 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सभी आरोपित थाना क्षेत्र के श्रीपुर कस्वा ग्राम के बताये गये हैं जिनमें एक पक्ष के मन्टिू कुमार व अभिमन्यु कुमार तथा दूसरे पक्ष के नर्भिेस कुमार,सुनील कुमार व भोला कुमार शामिल हैं। इधर शराब के अवैध कारोबार के लिए वांछित लैन बसवरिया ग्राम के आकाश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...