मोतिहारी, अक्टूबर 22 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। आदापुर प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। आदापुर, श्यामपुर बाजार, आदापुर पोखरा, चैनिया चौक, गम्हरिया कला बाजार, दुबहा बाजार, बिशुनपुरवा बाजार और लतियाही समेत विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। नौ दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और आरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। संवेदनशील लतियाही गांव में भी भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में देवी प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर...