Motihari News: आदापुर में करंट लगने से महिला की मौत
मोतिहारी, अगस्त 4 -- Motihari News: आदापुर। थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के चैनपुर गांव के वार्ड संख्या-10 में मंगलवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग को लेकर अपने दरवाजे पर ही कुछ देर हंगामा भी किया। मृतका की पहचान चैनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गायत्री देवी, पति बिगु साह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गायत्री देवी सुबह करीब 10:30 बजे पूजा घर में गई थीं। इसी दौरान वह खुले तार के संपर्क आ गई। गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.