मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल 'हरित विद्यालय स्वच्छ विद्यालय' के तहत आदापुर प्रखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर लिया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित थी। इसका उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि आदापुर प्रखंड के सभी विद्यालयों ने पोर्टल पर हरित एवं स्वच्छ विद्यालय की रेटिंग ऑनलाइन दर्ज कर दी है। हालांकि, ऑनलाइन पंजीकरण और रेटिंग दर्ज करने के बावजूद विद्यालयों में धरातल पर हरित एवं स्वच्छ वातावरण विकसित करने की दिशा में अभी काम अधूरा है। यह भी पढ़ें- Motihari News: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में जिले के 3643 ...