Motihari News: आदापुर पुलिस ने देर रात घायल बुजुर्ग महिला का कराया इलाज
मोतिहारी, जुलाई 5 -- Motihari News: आदापुर। आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में शनिवार की देर रात एक बुजुर्ग महिला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना के बाद महिला अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने घायल महिला को आदापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दो चौकीदारों के साथ घायल महिला को मोतिहारी सदर अस्पताल भेजकर भर्ती कराया तथा उसके समुचित इलाज की व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.