मोतिहारी, अक्टूबर 25 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। मिशन लाइफ के तहत विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में इको क्लब का गठन होना है। आदापुर प्रखंड के विद्यालयों में इको क्लब का गठन कर पोर्टल पर इसकी जानकारी दर्ज करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अधिकांश विद्यालयों में इसकी गतिविधियां धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं। ऐसे में इको क्लब के उद्देश्य पर सवाल उठ रहे हैं। इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए विद्यालय स्तर पर शिक्षक को प्रभारी नियुक्त किया जाता है और छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Motihari News: अधिकांश स्कूलों में कागजों पर सिमटी है ईको क्लब की गतिविधियां इसके ...