Motihari News: आदापुर:डेढ़ दर्जन प्रधानाध्यापकों ने भेजी पेयजल संकट की रिपोर्ट
मोतिहारी, जुलाई 13 -- Motihari News: आदापुर। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के बाद डेढ़ दर्जन से अधिक प्रधानाध्यापकों ने अपने विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था की बदहाली से संबंधित प्रतिवेदन प्रखंड शिक्षा कार्यालय को सौंपा है। अधिकांश विद्यालयों ने बताया है कि परिसर में लगे चापाकल खराब हैं या फिर विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त नहीं हैं। इससे बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है। यह भी पढ़ें- चापाकल खराब रहने से एमडीएम संचालन में परेशानीपेयजल गुणवत्ता प्रतिवेदन के अनुसार कई विद्यालयों में पेयजल की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। हालांकि किसी भी विद्यालय ने चापाकल के सूख जाने की सूचना नहीं दी है। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों के कई विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.