मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: मोतिहारी, हि टी । नगर थाना क्षेत्र के आजाद चौक के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिलावटी पेट्रोल खपाने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से छापेमारी कर एक पिकअप वाहन पर लदी मिलावटी पेट्रोल सहित ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी चकिया थाना के बरमदिया गांव का चंदन कुमार है ।

गिरफ्तारी की वजह बताया जा रहा है कि आरोपी मिलावटी पेट्रोल को खपाने की फिराक में जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि लखौरा जाने के दौरान बाईपास के आजाद चौक पर मिलावटी पेट्रोल टैंक में रखकर खपाने ले जाया जा रहा था जिसके बाद नगर थाना की पुलिस ने वरीय अधिकारी के आदेश पर नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में छापेमारी कर उक्त वाहन की घेराबंदी की गई।

पुलिस का सक्रियता पुलिस को दे...