मोतिहारी, अगस्त 8 -- Motihari News: केसरिया। केसरिया अंचल क्षेत्र के काढ़ान गांव में शुक्रवार को अचानक आग लगने से विनोद सिंह का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक गाय की भी झुलसकर मौत हो गई। आग से पलंग, चौकी, कुर्सी, पंप सेट सहित अन्य सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पीड़ित परिवार को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिल सका। अगलगी में करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अगलगी में घर का सामान और बाइक जली, दो लाख का नुकसान ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...