मोतिहारी, सितम्बर 11 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। डीएम सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार की सुबह 10:30 बजे जिला राजस्व कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा ,राजस्व प्रभारी निधि व राजस्व कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

कार्यालय निरीक्षण कार्यालय जांच के दौरान सभी कर्मियों की उपस्थिति व उनके बायोमैट्रिक अटेंडेंस की जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया कि कार्यालय में कुल 10 कर्मी की नियुक्त है। सभी दस कर्मी उपस्थित पाए गए। डीएम ने एक-एक कर्मी से उनका परिचय प्राप्त किया व उनके कार्यों की जानकारी ली । कार्यालय निरीक्षण के दौरान राजस्व भूमि सुधार विभाग बिहार पटना,आयुक्त कार्यालय मुजफ्फरपुर व जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त पत्रों की जानकारी ली गई और इनका संधारण देखा गया, साथ ही इस पर की गई कार्रवाई के संब...