मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: छौड़ादानो, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर हीरामनी गांव में छापेमारी कर एक युवक को एक अवैध दो नाली बंदूक और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक हीरामनी गांव निवासी मोहम्मद कासिम का 28 वर्षीय पुत्र जौवार उर्फ इकबाल है। पुलिस ने उसके पास से एक दो नाली बंदूक, तीन कारतूस व तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। आपसी बर्चस्व को लेकर आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पूर्व में भी दो बार आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध छौड़ादानों थाना कांड संख्या 134/23 और 44/24 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं।थानाध्यक्ष ने...