Motihari News: अवैध आरा मशीन का फाउंडेशन ध्वस्त
मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- Motihari News: पताही। मोतिहारी वन प्रमंडल अमित कुमार के आदेश पर गुरुवार को वन विभाग की 22 सदस्यीय टीम ने पताही पूर्वी पंचायत के वार्ड-3 में कार्रवाई की। वन क्षेत्र पदाधिकारी रौशन कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अवैध रूप से संचालित आरा मशीन के फाउंडेशन को ध्वस्त कर दिया। वन विभाग की कार्रवाई से अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया। विभाग द्वारा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वन प्रमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अवैध रुप से संचालित आरा मशीनों के विरुद्ध चलाए जा रहें अभियान के तहद उक्त आरा मशीन को ध्वस्त किया गया है तथा अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.