Motihari News: अवकाश के बाद एसआरएपी कॉलेज बारा चकिया में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ
मोतिहारी, नवम्बर 18 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। दीपावली व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवकाश के बाद मंगलवार को एस आरएपी कॉलेज बारा चकिया खुल गया। महाविद्यालय खुलने के पहले दिन छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला। लंबे अवकाश के बाद महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की चहल-पहल फिर से शुरू हो गई। मंगलवार से महाविद्यालय में पठन-पाठन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का सामान्य रूप से संचालन प्रारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपनी कक्षाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा आगामी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.