Motihari News: अर्नब : लगातार बारिश से सड़कों पर जलजमाव, धान को नुकसान
मोतिहारी, अक्टूबर 30 -- मोतिहारी में अर्नब चक्रवात का असर Motihari News: मोतिहारी। जिले में अर्नब चक्रवात का असर दिखने लगा है। विगत 24 घंटे से अधिक समय से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हवा के साथ लगातार हो रही मध्यम बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम की खराबी से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार सुबह से लगातार हल्की बारिश हो रही है। बारिश से सड़कों पर लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। बारिश ने सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। सड़कों पर चार पहिया वाहन व ऑटो का आवागमन होता रहा। आवश्यक कार्यवश लोग छाता लगाकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते दिखे। बारिश के बीच इक्के दुक्के बाइक राइडर रेन कोट पहनकर आते जाते रहे। चक्रवात का असर इतना अधिक होगा , ऐसा लोग सोच भी नहीं पाए थे। इसके कारण लोगों को काफी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.