Motihari News: अरेराज में गांजे के साथ दुकानदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: अरेराज, निज प्रतिनिधि। अरेराज पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। अरेराज थाना की गश्ती टीम ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के जनेरवा वार्ड नंबर-7 में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गांजे के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जनेरवा वार्ड नंबर-7 निवासी राजू प्रसाद के रूप में हुई है, जो सरयुग प्रसाद का पुत्र है। गांजा राजू के घर में स्थित दुकान से बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार अरेराज पुलिस की रात्रि गश्ती टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जनेरवा में एक दुकान की आड़ में मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजू प्रसाद के घर सह दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से 220 ग्राम गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.