Motihari News: अमृत महोत्सव पर लगे 28 हजार पौधे, हरियाली गायब
मोतिहारी, अगस्त 10 -- Motihari News: सुगौली, निज संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वर्ष 2022 में एनएचएआई की ओर से पीपराकोठी-मोतिहारी-रक्सौल एनएच-28ए के दोनों किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया गया था। राजमार्ग के दोनों तरफ करीब 28 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अधिकारियों की मौजूदगी में प्रखंड के सुगाव में राजमार्ग के दोनों किनारे करीब दो सौ पौधे लगाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की गई थी। पौधों की सुरक्षा के लिए गैबियन भी लगाए गए थे। पौधरोपण के लिए विशेष रूप से हाथी पांव प्रजाति के पौधे मंगाए गए थे। उस समय अधिकारियों ने सड़क किनारे हरियाली विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया था। पौधों की देखरेख और सुरक्षा के लिए गैबियन लगाए जाने से इनके बेहतर तरीके से विकसित होने की उम्मीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.