मोतिहारी, सितम्बर 3 -- Motihari News: फेनहारा। फेनहारा पश्चिम ग्राम निवासी सीताराम प्रसाद के पुत्र अमित कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता परिक्षा यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में 94.2 प्रतिशत मार्क्स के साथ उत्तीर्णता प्राप्त कर इलाके का मान बढ़ाया है। अमित के इस सफलता पर ग्रामीणों एवं परिजनों में हर्ष व्याप्त है। अमित के इस सफलता पर उनके परिजन शुभचिंतकों एवं ग्राम वासी में काफी हर्ष व्याप्त है। अमित ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा राजनीति विषय में बीएचयू बनारस से किया तथा प्रथम प्रयास में ही यूजीसी नेट परीक्षा में बहुत ही अच्छे प्राप्तांक से सफलता प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: डीबीएस कॉलेज के 22 छात्रों ने किया यूजीसी नेट क्वालीफाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...