Motihari News: अमवा में बुजुर्ग की मौत मामले की जांच तेज
मोतिहारी, जुलाई 23 -- Motihari News: तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के अमवा गांव में तीन दिन पूर्व हुई बुजुर्ग नंदकिशोर यादव की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सदर डीएसपी दिलीप कुमार स्वयं गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने परिजनों सहित ग्रामीणों से भी बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली।बताया जाता है कि मृतक के पुत्र सुबोध कुमार ने थाना में आवेदन देकर अनिल यादव और उनके पुत्र पप्पू कुमार को आरोपित बनाया है। आवेदन में दोनों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब बुधवार को अमवा गांव के दर्जनों ग्रामीण थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित व मौखिक रूप से बताया कि आरोपित बनाए गए दोनों व्यक्ति निर्दोष हैं और उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.