मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: हरसिद्धि। घीउवाढार चौक स्थित अरविंद मेडिकल स्टोर में एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी नम्बर बि आर o 5ए डब्लू 6477अनियंत्रित होकर घुस गया। दुकानदार योगेंद्र प्रसाद व उनके पुत्र चुन्नू कुमार बाल बाल बच गए। स्कॉर्पियो काउंटर तोड़ते हुए अंदर घुस गयी। दुकानदार योगेंद्र प्रसाद ने बताया की करीब दो लाख रुपए की क्षति हुई है।स्कॉर्पियो भादा पंचायत के झड़वा ग्राम निवासी मेराज खान की है। लोगों का कहना है कि अचनक तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो हरसिद्धि की ओर से आ रही थी तब तक चालक संतुलन खो दिया ,जिससे अनियंत्रित होकर गाड़ी दुकान में घुस गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...