मोतिहारी, अक्टूबर 31 -- Motihari News: मोतिहारी, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत ठाकुरबाड़ी स्थित इरा प्रेप पब्लिक स्कूल में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट सुष्मिता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा, सिविल जज जयश्री ज्योति के द्वारा स्कूल के छात्र- छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पॉक्सो कानून, गुड टच-बैड टच व अनजान लोगों से बातचीत और संपर्क करने में सावधानी बरतने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेश कुमार, प्रिंसिपल वंदना कुमारी व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को बाल विवाह और यौन शोष...