मोतिहारी, अक्टूबर 28 -- Motihari News: अरेराज। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी में मंगलवार को तिथि भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय के सहयोगी व छात्र अभिभावक इंजीनियर अजय प्रकाश मिश्रा के पुत्र के अवतरण दिवस पर विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन हुआ। 250 छात्र-छात्राओं के लिए लजीज भोजन जैसे खीर, पूरी और आलू दम का भोज कराया गया। बच्चों के साथ एक ही पंगत में बैठकर बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित , अंचलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय पूर्व प्राचार्य कामेश्वर मिश्रा एवं विद्यालय के भूमिदाता राजेन्द्र कुमार मिश्रा ने भोजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...