मोतिहारी, सितम्बर 28 -- Motihari News: सुगौली। निज संवाददाता सुगौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कार्रवाई के दौरान एक घर का हिस्सा गिरने से उसके नीचे दबकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान इशहाक मियां की पुत्री लाडली परवीन के रूप में की गयी है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जेसीबी से घर को हटाया जा रहा था। इसी दौरान घर का हिस्सा गिर गया और लाडली प्रवीण उसके नीचे दब गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय...