Motihari News: अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत
मोतिहारी, जुलाई 13 -- Motihari News: चिरैया। मोतिहारी -छोड़ादानों मुख्य पथ में बरनावा घाट पुल से दक्षिण किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल वाहन को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। मृतक विजय सहनी(30) चिरैया थाना क्षेत्र के सरसावा गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी जय किशुन सहनी का पुत्र है। घटना के समय वह अपने घर से किसी काम के सिलसिले में मोतिहारी जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। इसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। मृतक दूसरे प्रदेश में रह कर मजदूरी करता था। हाल ही में वह घर आया था। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.