Motihari News: अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मजदूर की मौत
मोतिहारी, नवम्बर 18 -- Motihari News: रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत-नेपाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 28 ए पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से मंगलवार दिन दोपहर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव, वार्ड संख्या-4 निवासी 35 वर्षीय रामशंकर साह के रूप में हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि सूचना मिलते तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। मजदूर रामशंकर साह मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रक्सौल से मोतिहारी की ओर जा रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते मृतक के परिवार में कोहराम मच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.