मोतिहारी, नवम्बर 10 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र के धगोलिया गांव में मंगलवार को एक युवती का अचानक तबीयत खराब हो गई। युवती के परिवार वालों ने आनन फानन में चकिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान गांव धगौलिया निवासी विनय कुमार की पत्नी माला कुमारी (19) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर चकिया थाना पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। वहीं थाना अध्यक्ष धर्मप्रकाश ने बताया है कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...