Motihari News: अगलगी में मवेशी समेत हजारों की संपत्ति राख
मोतिहारी, अगस्त 20 -- Motihari News: रक्सौल। हन्दिुस्तान संवाददाता। शहर के कोइरिया टोला वार्ड नंबर-25 स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर के समीप गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा के बथान में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारन कर पूरे बथान को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में बथान में बंधी गर्भवती गाय समेत मोटर, पंपसेट का पाइप, सहित हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। गुरुवार की सुबह जब अधिकांश लोग नींद में थे, तभी बथान से आग की तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने इतना भयावह रूप ले लिया कि आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं देखकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। करीब दो घंटे तक लगातार मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.