Motihari News: अगलगी में चार दुकान सहित दस लाख की संपत्ति जली
मोतिहारी, नवम्बर 25 -- Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेमरा चौक पर मंगलवार की मध्य रात्रि को अज्ञात कारणों से लगी आग में चार दुकानें जल कर राख हो गयीं। घटना में खड़तरी गांव निवासी चंद्रिका साह की कपड़ा और धनसेठ कुमार के जेनरल स्टोर की दुकानें जल गई हैं। दुकान में रखे सभी सामानों के साथ स्पलेंडर बाइक और खाली गैस सिलिंडर भी जल गया। वहीं सेमरा गांव निवासी सुधीर कुमार साह के आलू -प्याज की होलसेल दूकान और रोशन कुमार के चावल आदि खाद्य सामग्री की दुकान जल कर खाक हो गई। इन दुकानों में रखे करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलने का आकलन किया गया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण उसके आसपास भी फटकने नहीं पा रहे थे। बाद में समाजसेवी डब्ल्यू यादव की सूचना पर थाना से पहुंची छोटी अग्निशामक गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.