Motihari News: अखण्ड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागिनों ने किया तीज व्रत
मोतिहारी, सितम्बर 14 -- Motihari News: मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता सुहागिनों को अखंड सौभाग्य तथा कुमारियों को मनपसंद जीवन साथी प्रदान करने वाला तीज व्रत सोमवार को नगर के गली-मुहल्लों से लेकर गांवों तक भक्ति भाव पूर्ण वातावरण में उल्लास पूर्वक मनाया गया। तीज को लेकर महिलाओं ने घरों में उपलब्ध सामग्रियों से अहले सुबह सरगही खायी और पूजा की तैयारियों में लग गयी। तीज को लेकर सुबह से ही घरों में चहल-पहल बढ़ गयी थी। किसी ने पहले ठेकुआ बनाया तो किसी ने पिड़िकिया। व्रतियों के आवश्यक तैयारियों को पूरा करने में परिवार के लोगों ने भी सहयोग किया। तीज को लेकर सुहागिनों ने पूरे दिन निर्जला रहकर निर्धारित समय पर रंग-बिरंगे वस्त्रों तथा आभूषणों से श्रृंगार कर भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा की तैयारियों में लग गयी थी。 यह भी पढ़ें- सुहागिनों ने रखा निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.