मोतिहारी, जुलाई 14 -- Motihari News: घोड़ासहन। राजा दानवीर कर्ण की ऐतिहासिक धरती व सिल्क सिटी भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित अंग शिखर सम्मेलन-2026 के भव्य समारोह में घोड़ासहन बीजबनी निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भारतीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को अंग क्षेत्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान अंग गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कला, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, प्रेरणादायी एवं जनहितकारी योगदान के लिए प्रदान किया गया। मुख्य समारोह में अंग मुक्ति दल (केंद्रीय समिति) की ओर से डॉ. देवव्रत मुखर्जी व डॉ. आर. के. सुहाने ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर मधुरेंद्र कुमार को अंग गौरव सम्मान से सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- अंग गौरव सम्मान से अलंकृत हुए अंतर्राष...