मोतिहारी, नवम्बर 21 -- Motihari News: आदापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी प्लस टू एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संचालित हो रही है। 19 से 28 नवंबर तक आयोजित इस परीक्षा में शनिवार को विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान अंग्रेजी के प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों को उलझाया, जबकि संस्कृत के प्रश्नों को हल करने में भी विद्यार्थियों को परेशानी हुई। प्रखंड के नरकदेई उच्च माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय मझरिया, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरवा सहित अन्य 18 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई । उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक अतुल मुस्तफा ने ...