नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Morwa Assembly Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले की मोरवा विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो रही है। आरजेडी के रणविजय साहू और जेडीयू के विद्यासागर सिंह निषाद के बीच हार-जीत का सीधा मुकाबला है। जेजेपी से जागृति भी चुनावी मैदान में हैं। जागृति बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की पोती हैं। 2020 के चुनाव में साहू ने निषाद को लगभग 10,671 वोट के अंतर से हराया था। Morwa Assembly Seat Result 2025: 2020 के चुनाव में रणविजय साहू को 37.06% वोट मिले जबकि विद्यासागर को 30.42% वोट मिले थे। 2015 में विद्यासागर सिंह निषाद ने इस सीट से जीत हासिल की थी, जब उन्होंने भाजपा के सुरेश राय को 18,816 वोटों के अंतर से हराया था। मोरवा विधानसभा क्षेत्र में कुल लगभग 2.53 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें सहनी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.