Moradabad News: 95 फीसदी भुगतान के बाद भी नहीं कराया सड़क का निर्माण, केस
मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मेसर्स एमएम कंस्ट्रक्शन की मालिक नसरीन फातिमा और हसनैन अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मुकदमा पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड द्वितीय के सहायक अभियंता हारुन की तहरीर पर लिखा गया है। जिसमें सड़क की मरम्मत न करके लोगों का जीवन संकट में डालने का आरोप लगाया गया है। सहायक अभियंता हारुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आईआरक्यूपी योजना के तहत मुरादाबाद-हरिद्वारा स्टेट हाईवे पर मुरादाबाद से छजलैट तक 22.5 किमी सड़क सतह निर्माण का ठेका मेसर्स एमएम कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। 16.5 करोड़ रुपये का यह ठेका था। जिसमें सड़क को बनाने के बाद इसके अनुरक्षण का जिम्मा भी इसी फर्म का था। सहायक अभियंता ने बताया कि 8 सितंबर 2026 को फर्म ने पत्र देकर 15 अक्तूबर तक का समय मांगा था। हालांकि इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.