मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। एमटी 400 चैंपियंस कप टेनिस टूर्नामेंट में मंगलवार को अधिकांश आयु वर्ग के सिंगल्स और डबल्स के फाइनल मुकाबले खेले गए। ब्रास सिटी जिमखाना में सुबह से ही खिलाड़ी मैच के लिए तैयारियों में जुट गए थे। कोई स्ट्रेचिंग करता नजर आया तो कोई रनिंग करता और कई खिलाड़ी फिजियोथेरेपिस्ट से टेपिंग कराकर मुकाबलों के लिए तैयार होते दिखे। 65 आयु वर्ग के फाइनल में हैदराबाद के मेहर प्रकाश ने भोपाल के ओपी दीक्षित को 4-6, 10-2, 10-4 से हराया। 60 आयु वर्ग में मैसूर के नागराज ने पुनीत भल्ला को 6-1, 6-0 से एकतरफा शिकस्त दी। 55 आयु वर्ग में बालकिशन ओरोया (फरीदाबाद) ने पुणे के नरेंद्र कांगारिया को 6-3, 6-4 से पराजित किया। 70 आयु वर्ग के डबल्स में चटवाल और आरजे सह (ओरोया) की जोड़ी ने एसजेएस रंधावा और सुरेश मोहन शर्मा क...