मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने इसके आंकड़े को तेजी से बढ़ाया है। पिछले 58 घंटों के दौरान मुरादाबाद में 178 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मुरादाबाद में राजकीय मौसम वेधशाला पर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 121 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद शाम तक 36 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 21 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। मुरादाबाद में राजकीय मौसम वेधशाला के प्रभारी निसार अहमद अंसारी का कहना है कि मानसून के इस सीजन में बिना रुके लगातार 48 घंटे बारिश होने की स्थिति पहली बार देखने में आई है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोरखपुर में बारिश से टूटा एक दशक का रिकॉर्ड, आज भी संभव मध्यम वर्षा, येलो अलर्ट जारी हालांकि, ए...