मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- Moradabad News: सदर विकास खंड सभागार में गुरुवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव हुआ, जिसमें लोकेंद्र सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि कार्यकारिणी के अन्य पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह और आमोद चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव में 52 ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके लोकेंद्र सिंह को 41 मत प्राप्त हुए, जबकि आमोद चौहान को 10 मत मिले। एक मत नोटा के खाते में गया। निर्विरोध पदाधिकारी क्रमश: महामंत्री नितिन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष सचिन कुमार एवं गौरव चौहान, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, संयुक्त मंत्री राहुल कुमार, महिला प्रतिनिधि/संयुक्त मंत्री सीमा, ऑडिटर राशिद हुसैन, प्रांतीय प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी...