Moradabad News: 34 बंदरों को पकड़कर जंगल में छुड़वाया गया
मुरादाबाद, अगस्त 20 -- Moradabad News: गुरुवार को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर मथुरा से आई स्पेशल टीम के द्वारा रेलवे हरतला कॉलोनी, हिमगिरी, रामलीला मैदान, रामगंगा बिहार आदि इलाकों पर अभियान चलाकर 34 बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की। सभी बंदरो को वन विभाग के हवाले किया गया। वन विभाग की टीम द्वारा जंगल में बंदरों को छुड़वाया गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिन इलाकों में बंदर को लेकर समस्या है वह निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं स्पेशल टीम मौके पर पहुंचकर बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.