Moradabad News: 33 केवी लाइन में खराबी के चलते एक घंटे ठप रही बिजली
मुरादाबाद, अगस्त 16 -- Moradabad News: मुरादाबाद के दौलत बाग क्षेत्र में रविवार सुबह 33 केवी विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह करीब सात बजे बिजली गुल होने की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराबी को दूर करने का काम शुरू किया। विद्युत कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लाइन में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी। सुबह के समय करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण घरों में पानी की व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही दैनिक घरेलू कार्य भी प्रभावित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.