मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हैंडबॉल और जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के लिए जिले की टीमों का चयन किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सब जूनियर बालक हैंडबॉल के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 30 अक्टूबर को शाम तीन बजे से होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल दो नवंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता चार से सात नवंबर तक आजमगढ़ में होगी। वहीं, जूनियर बालिका एथलेटिक्स का जिला स्तरीय ट्रायल 21 नवंबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 22 नवंबर को होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 23 और 24 नवंबर को मेरठ में आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Noida News: प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल के लिए परीक्षण 28 को खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2011 या उसके बाद की होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान...