Moradabad News: 27 को नमस्ते कार्यक्रम, शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: नगर निगम की ओर से 27 नवंबर को नमस्ते (मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र) का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के पंचायत भवन सभागार में कार्यक्रम किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को करने के पीछे उद्देश्य सफाई मित्रों, कूड़ा उठाने में शामिल कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना है। कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ दिया जाएगा। मेडिकल कैंप भी लगेंगे, जिसमें स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर करीब 400 कर्मचारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.