मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को मुगलपुर महलकपुर रोड स्थित मैसर्स सेंसस लाइफस्टाइल में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 265 श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 82 श्रमिकों को आंखों की जांच के बाद निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग, ईएसआईसी और सीएल गुप्ता नेत्र चिकित्सालय की टीम ने श्रमिकों की जांच की। शिविर में श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक ऐप की जानकारी दी गई। उप श्रम आयुक्त ने श्रमिकों को कार्यस्थल पर स्वास्थ्य और कार्य-दशाओं से संबंधित जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शिविर में योजनाओं की दी गई जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...