Moradabad News: 24 बंदरों को पकड़कर भेजा गया जंगल
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: मथुरा से आई स्पेशल टीम लगातार बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने का कार्य कर रही है। इसके बावजूद बंदरों का आतंक लगातार कायम है। कुंदरकी में महिला की छत से गिरकर मौत भी हो चुकी है। इसी को लेकर मथुरा से आई स्पेशल टीम के द्वारा रामगंगा विहार, पीतल बस्ती, जामा मस्जिद, आदि इलाकों में अभियान चलाकर 24 बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। सभी को वन विभाग की मदद से जंगल में छुड़वाया गया। अब तक करीब 600 से अधिक बंदर पकड़ कर जंगल भेजे जा चुके हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिन इलाकों में बंदरों को लेकर प्रॉब्लम है वह नगर निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज करवा सकता है टीम तत्काल बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.