Moradabad News: 22 को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा सालाना उर्स
मुरादाबाद, अक्टूबर 20 -- Moradabad News: ग्राम फैजुल्लानगर स्थित दरगाह कमाल शाह बाबा, बन्ने शाह बाबा और दादा मियां का सालाना उर्स 22 अक्तूबर को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी उर्स का आयोजन परंपरागत रूप से किया जाएगा। एक दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में अकीदतमंद दरगाह पर पहुंचकर बुजुर्गों के प्रति अपनी श्रद्धा और अकीदत पेश करेंगे। उर्स को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह बना हुआ है। दरगाह पर आयोजित होने वाला यह सालाना उर्स क्षेत्र की धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। इस अवसर पर अकीदतमंद तीनों बुजुर्गों को याद करते हुए अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।उर्स के आयोजन की जानकारी देते हुए शहादत अली ने बताया कि कमाल शाह बाबा, बन्ने शाह बाबा और दादा मियां का सालाना उर्स 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.