Moradabad News: 2027 में बनानी है सपा सरकार : राम अवतार सैनी
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। बुधवार को हुई भारी बारिश के बावजूद सपा की पीडीए पंचायत में कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। खुशहालपुर स्थित बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। मुख्य अतिथि विधायक राम अवतार सैनी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरियों में आरक्षण को कमजोर किया जा रहा है और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा देकर सोए हुए समाज को जगाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर अखिलेश यादव का संदेश पहुंचाने की अपील की। कहा कि 2027 में उत्तर प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.