मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के ग्राम रानी नागल में खेत से 200 यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित सतीश चंद्र पुत्र सुखलाल निवासी रानी नागल ने बताया कि वह पत्नी के साथ झारखंड में सेना में तैनात अपने बेटे के पास गया था। 19 सितंबर को वापस लौटने पर खेत पर गया, तो आराजी गाटा संख्या 134 में लगे तीन साल पुराने 200 पेड़ गायब मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि पड़ोसी गांव अलियाबाद पीपली उमरपुर, थाना डिलारी निवासी युवक पेड़ काटकर ले गए हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने 19 सितंबर को थाना ठाकुरद्वारा और 24 सितंबर को एसएसपी को डाक से प्रार्थना पत्र भेजा, पर कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना ठाकुरद्वारा पुलिस ने ती...