Moradabad News: 19 साल पुरानी डकैती में दो दोषियों को दो-दो साल की सजा
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: कांठ थाना क्षेत्र में साल 2007 में हुई डकैती के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को दो-दो साल कारावास और दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। थाना कांठ क्षेत्र के चकफेरी गांव के बाहर सड़क पर 16 जुलाई 2007 को महिपाल सिंह से गजराम उर्फ गजराज निवासी जहांगीरपुर चकफेरी और मनजीत सिंह निवासी मिलक खेमपुर ने बंदूक-तमंचे के बल पर लूट की थी। मामले में कांठ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की प्रभावी पैरवी के बाद एसीजेएम-5 प्रत्युष गुप्ता की अदालत ने गजराम उर्फ गजराज और मनजीत सिंह को दोषी मानते हुए दोनों को दो-दो साल कारावास और दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.